By | December 5, 2023

mahabharat questions in hindi एण्ड mahabharat quiz in hindi all mahabharat question answer in hindi

आज के इस पोस्ट मे हम महाभारत से संबंधित प्रश्नोत्तरी देखेंगे ये सारे महाभारत प्रश्न उत्तर है , काफी सारे महाभारत प्रश्न उत्तर परीक्षा मे पूछे जाते है जैसे महाभारत में कौन सा रस है,लेकिन ये धार्मिक प्रश्नोत्तरी आपको दूसरे जगह मे काम आएगी जैसे ये प्रशन वह कौन पांडव वंशज था जिसने एक बार अनजाने में ही भीमसेन को मल्ल युद्ध में पराजित कर दिया था ? इसका उत्तर आई है बर्बरीक ही वह पांडव वंशज था जिसने एक बार अनजाने में भीमसेन को मल्लयुद्ध में पराजित कर दिया था।। ओर कई  सारे प्रश्न है  आचार्य परशुराम का वह कौन शिष्य था जिसने भीषण युद्ध कर उन्हें पराजित कर दिया था। इन सभी महाभारत प्रश्न उत्तर मैंने पोस्ट कर दिया है । महाभारत से संबंधित प्रश्नोत्तरी आपको इस पोस्ट मे मिल जाएगा। हमने काफी रोचक प्रश्न भी इसमे दिया है जैसे करण का कौन-सा पुत्र कुरुक्षेत्र के युद्ध में जीवित बच गया था। ये पूरे 

 200 के आस पास महाभारत प्रश्नोत्तरी है, आने वाले समय मे उम इसको 1000 महाभारत प्रश्नोत्तरी कर देंगे। 

  • इनमें से कामदेव का वाहन कौन है?

(क) उलूक

(ख) तोता

(ग) हिरण

(घ) मयूर

उत्तर: ख) तोता

  • इनमें से गणेशजी का वाहन कौन है?

(क) मयूर

(ख) चूहा

(ग) हंस

(घ) बैल

उत्तर: ख) चूहा

  • इनमें से यमराज का वाहन कौन है?

(क) महिष

(भैंसा)

(ख) शूकर

(ग) हाथी

(घ) बैल

उत्तर: क) महिष (भैंसा)

  • इनमें से सरस्वतीजी का वाहन कौन है?

(क) तोता

(ख) गरुड

(ग) उलूक

(घ) हंस

उत्तर: घ) हंस

  • इनमें से ‘धर्मराज’ किसे कहा जाता है?

(क) भीष्म

(ख) धृतराष्ट्र

(ग) बलराम

(घ) युधिष्ठिर

उत्तर: घ) युधिष्ठिर

  • इनमें से किसका भाला-युद्ध उच्च कोटि का था?

(क) अर्जुन

(ख) युधिष्ठिर

(ग) नकुल

(घ) सहदेव

उत्तर:  ख) युधिष्ठिर

  • इनमें से ‘माखनचोर’ किसे कहा जाता है?

(क) बलराम

(ख) श्रीकृष्ण

(ग) भीम

(घ) अर्जुन

उत्तर:  ख) श्रीकृष्ण

  • इनमें से ज्येष्ठ कौन था?

(क) दुर्योधन

(ख) कर्ण

(ग) युधिष्ठिर

(घ) भीम

उत्तर: ख) कर्ण

  • इनमें से ‘कुंभज’ किस ऋषि का नाम था?

(क) अगस्त्य

(ख) वेदव्यास

(ग) नारद

(घ) अत्रि

उत्तर: क) अगस्त्य

  • इनमें से ‘करण’ कौन कहलाता था?

(क) धृष्टद्युम्न

(ख) युयुत्सु

(ग) अर्जुन

(घ) शिखंडी

उत्तर: ख) युयुत्सु

  • इनमें से ‘अयोनिजा’ कौन थी?

(क) देवकी

(ख) कुंती

(ग) द्रौपदी

(घ) गांधारी

उत्तर: ग) द्रौपदी

  • अज्ञातवास की अवधि में गुप्त रूप से राजा विराट के यहाँ जाते समय पांडवों ने अपने शस्त्रास्त्र इनमें से किस वृक्ष पर छिपाए थे?

(क) वट वृक्ष

(ख) शमी वृक्ष

(ग) जंबु वृक्ष

(घ) अश्वत्थ वृक्ष

उत्तर: शमी वृक्ष

  • इनमें से कौन थी, जिसने कुमारी अवस्था में ही एक पुत्र को जन्म दिया था?

(क) द्रौपदी

(ख) भानुमती

(ग) कुंती

(घ) सुदेष्णा

उत्तर: ग) कुंती

  • इनमें से कौन था, जो सदेह स्वर्ग गया था?

(क) भीमसेन

(ख) युधिष्ठिर

(ग) सहदेव

(घ) नकुल

उत्तर: ख) युधिष्ठिर

  • महाभारत के रचयिता कौन थे?

(क) ब्रह्मा

(ख) गणेश

(ग) वेदव्यास

(घ) शुकदेव

उत्तर: ग) वेदव्यास

  • महाभारत का लेखन किसने किया था?

(क) वेदव्यास

(ख) वैशंपायन

(ग) उग्रश्रवा

(घ) गणेश

उत्तर: घ) गणेश

  • जनमेजय को महाभारत किसने सुनाया था?

(क) वेदव्यास

(ख) परशुराम

(ग) वैशंपायन

(घ) नारद

उत्तर: वैशंपायन

  • महाभारत की रचना किस छंद में हुई है?

(क) अनुष्टुप्

(ख) हरिगीतिका

(ग) भुजंगप्रयात

(घ) रोला

उत्तर: अनुष्टुप्

  • जरासंध-वध के लिए श्रीकृष्ण व भीम के साथ और कौन गया था?

(क) सात्यकि

(ख) धृष्टद्युम्न

(ग) युधिष्ठिर

(घ) अर्जुन

उत्तर: अर्जुन

  • खांडव वन जलाते समय अर्जुन को किससे युद्ध करना पड़ा था?

(क) तक्षक

(ख) मयासुर

(ग) इंद्र

(घ) दुर्योधन

उत्तर: इंद्र

  • लाक्षागृह के निर्माण का दायित्व दुर्योधन ने किसे दिया था?

(क) कणिक

(ख) पुरोचन

(ग) प्रातिकामी

(घ) संजय

उत्तर: ख) पुरोचन

  • मणिपुर में युद्ध करते हुए मृत्यु को प्राप्त हुए अर्जुन पुनः कैसे जीवित हुए थे?

(क) इंद्र द्वारा अभिमंत्रित जल छिड़कने से

(ख) श्रीकृष्ण के ओषधोपचार से

(ग) उलूपी की दी हुई मणि से

(घ) चित्रांगदा द्वारा संजीवनी बूटी देने पर

उत्तर: ग) उलूपी की दी हुई मणि से

  • द्यूत में पराजय के पश्चात् द्रौपदी सहित सभी पांडव वनवास के लिए चले गए थे; किंतु कुंती कहाँ रह गई थीं?

(क) श्रीकृष्ण के पास द्वारका में

(ख) तीर्थयात्रा पर

(ग) विदुरजी के घर पर

(घ) हस्तिनापुर के राजभवन में ही रही थीं

उत्तर: ग) विदुरजी के घर पर

  • महाभारत युद्ध के पश्चात् कृपाचार्य का क्या हुआ?

(क) युधिष्ठिर के यहाँ रहने लगे

(ख) अचानक गायब हो गए

(ग) तीर्थयात्रा पर चले गए

(घ) पांडवों ने उनका वध कर दिया

उत्तर: क) युधिष्ठिर के यहाँ रहने लगे

  • अर्जुन ने जिस दिव्य रथ पर सवार होकर महाभारत का युद्ध लड़ा था, वह उन्हें किससे प्राप्त हुआ था?

(क) इंद्र

(ख) कुबेर

(ग) ब्रह्मा

(घ) वरुण

उत्तर घ) वरुण

  • कुंती को देवताओं के आवाहन का मंत्र किसने दिया था?

(क) दुर्वासा

(ख) वेदव्यास

(ग) धौम्य

(घ) किंदम

उत्तर: क) दुर्वासा

  • दुर्योधन ने अपना अंतिम सेनापति किसे नियुक्त किया था?

(क) शल्य

(ख) अश्वत्थामा

(ग) कर्ण

(घ) कृपाचार्य

उत्तर: ख) अश्वत्थामा

  • कौरव पक्ष का वह कौन योद्धा था, जो महाभारत युद्ध में कर्ण को सदैव हतोत्साहित करता रहा था?

(क) शल्य

(ख) भीष्म

(ग) कृप

(घ) द्रोण

उत्तर: क) शल्य

  • उत्तरा के गर्भ-स्थित मृत बालक को पुनः किसने जीवित किया था?

(क) महर्षि व्यास

(ख) नारद

(ग) श्रीकृष्ण

(घ) युधिष्ठिर

उत्तर: ग) श्रीकृष्ण

  • ‘गीता’ के उपदेश में श्रीकृष्ण ने स्वयं को वृक्षों में कौन सा वृक्ष कहा है?

(क) वट

(ख) अश्वत्थ

(ग) कदंब

(घ) अशोक

उत्तर: ख) अश्वत्थ

  • महाभारत युद्ध समाप्त हो जाने पर अर्जुन के उस दिव्य रथ का क्या हुआ, जिसपर आरूढ़ हो उन्होंने युद्ध लड़ा था?

(क) स्वर्गलोक चला गया

(ख) दग्ध होकर जल गया

(ग) वरुण के पास चला गया

(घ) श्रीकृष्ण द्वारका ले गए

उत्तर ख) दग्ध होकर जल गया

  • धृतराष्ट्र को महाभारत युद्ध का वृत्तांत सुनाने हेतु संजय को दिव्य दृष्टि किसने प्रदान की थी?

(क) वेदव्यास

(ख) श्रीकृष्ण

(ग) दुर्वासा

(घ) सूर्य

उत्तर: क) वेदव्यास

  • पांडवों के महाप्रस्थान में उनके साथ द्रौपदी के अलावा और कौन था?

(क) कुंती

(ख) एक कुत्ता

(ग) सुभद्रा

(घ) धौम्य

उत्तर: ख) एक कुत्ता

  • द्रोणाचार्य का वह कौन शिष्य था, जिसने गंगास्नान कर रहे आचार्य की ग्राह के आक्रमण से रक्षा की थी?

(क) युधिष्ठिर

(ख) अर्जुन

(ग) भीम

(घ) दुर्योधन

उत्तर: ख) अर्जुन

  • हस्तिनापुर-नरेश विचित्रवीर्य की विधवा पत्नियों—अंबिका एवं अंबालिका से नियोग करके धृतराष्ट्र व पांडु को किसने उत्पन्न किया था?

(क) चित्रांगद

(ख) भीष्म

(ग) वेदव्यास

(घ) पराशर

उत्तर: ग) वेदव्यास

  • इंद्रप्रस्थ के राजभवन में स्थल को जल और जल को स्थल समझकर कौन बार-बार भ्रमित हो रहा था और जल में गिर पड़ा था? (क) शकुनि

(ख) दुर्योधन

(ग) कर्ण

(घ) दुःशासन

उत्तर: ख) दुर्योधन

  • हस्तिनापुर-नरेश विचित्रवीर्य की मृत्यु किस रोग के कारण हुई थी?

(क) क्षय

(ख) उदर शूल

(ग) अर्बुद

(घ) पांडु

उत्तर: क) क्षय

  • वह चौकी, जिसपर पासा बिछाया या खेला जाय, क्या कहलाती है?

(क) द्यूत चौकी

(ख) द्यूत पट्ट

(ग) द्यूत फलक

(घ) द्यूत आसन

उत्तर: ग) द्यूत फलक

  • आज के शतरंज खेल को महाभारत काल में क्या कहते थे?

(क) द्यूत

(ख) नवरंग

(ग) चतुरंग

(घ) प्रहारम्

उत्तर: ग) चतुरंग

  • द्रोण व दु्रपद ने किसके आश्रम में एक साथ शिक्षा पाई थी?

(क) परशुराम

(ख) भरद्वाज

(ग) सांदीपनि

(घ) अग्निवेश्य

उत्तर: घ) अग्निवेश्य

  • कुरुवंश का वह कौन राजा था, जो जन्म से ही नेत्रहीन था?

(क) प्रतीप

(ख) विचित्रवीर्य

(ग) धृतराष्ट्र

(घ) शांतनु

उत्तर: (ग) धृतराष्ट्र

  • वह कौन था, जो आचार्य द्रोण की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर, उसे ही गुरु मानकर उसके सम्मुख बाण-संचालन का अभ्यास करता था?

(क) अर्जुन

(ख) एकलव्य

(ग) कर्ण

(घ) धृष्टद्युम्न

उत्तर: ख) एकलव्य

  • युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ के ब्रह्मा कौन थे?

(क) महर्षि व्यास

(ख) याज्ञवल्क्य

(ग) धौम्य

(घ) कृपाचार्य

उत्तर:  क) महर्षि व्यास

  • युधिष्ठिर का सारथि इनमें से कौन था?

(क) विदूरथ

(ख) संजय

(ग) इंद्रसेन

(घ) अधिरथ

उत्तर:  ग) इंद्रसेन

  • महाभारत युद्ध के प्रथम दिन पांडव सेना का सेनापति कौन था?

(क) अर्जुन

(ख) धृष्टद्युम्न

(ग) युधिष्ठिर

(घ) भीमसेन

  • महाभारत युद्ध के प्रथम दिन कौरव सेना का सेनापति कौन था?

उत्तर: ख) धृष्टद्युम्न

(क) कर्ण

(ख) भीष्म

(ग) द्रोण

(घ) शल्य

उत्तर: ख) भीष्म

  • पांडवों ने किसे अपना पुरोहित बनाया था?

(क) मुनि धौम्य

(ख) महर्षि व्यास

(ग) याज्ञवल्क्य mn

(घ) कृपाचार्य

उत्तर: क) मुनि धौम्य

  • हस्तिनापुर का कुलगुरु कौन था?

(क) द्रोणाचार्य

(ख) व्यास

(ग) कृपाचार्य

(घ) धौम्य

उत्तर: ग) कृपाचार्य

  • हस्तिनापुर का महामात्य कौन था?

(क) विदुर

(ख) कणिक

(ग) पुरोचन

(घ) संजय

उत्तर: क) विदुर

  • अधिरथ (जिसने कर्ण को पाला था) हस्तिनापुर में किस पद पर कार्यरत था?

(क) मंत्री

(ख) अमात्य

(ग) सारथि

(घ) सलाहकार

उत्तर: ग) सारथि

  • संजय हस्तिनापुर में किस पद पर कार्यरत थे?

(क) मंत्री

(ख) गुप्तचर प्रमुख

(ग) अमात्य

(घ) महामात्य

उत्तर: क) मंत्री

  • कणिक कौन था?

(क) गुप्तचर प्रमुख

(ख) अमात्य

(ग) सूचना प्रमुख

(घ) मंत्री

उत्तर ख) अमात्य

  • शकुनि हस्तिनापुर प्रशासन में किस पद पर था?

(क) अमात्य

(ख) मंत्री

(ग) गुप्तचर प्रमुख

(घ) सलाहकार

उत्तर: ख) मंत्री

  • दारुक किसका सारथि था?

(क) अर्जुन

(ख) कर्ण

(ग) श्रीकृष्ण

(घ) भीष्म

उत्तर-: ग) श्रीकृष्ण

  • दुर्योधन का सारथि कौन था?

(क) प्रातिकामी

(ख) अधिरथ

(ग) संजय

(घ) कणिक

उत्तर: ) प्रातिकामी

उस तीर्थ का क्या नाम था, जहाँ स्नान करने से रुद्रलोक प्राप्त होता है?
(क) रुद्रावर्त्त

(ख) रुद्राणीरुद्र

(ग) रुद्रसर

(घ) रुद्रावास

उत्तर:- रूद्रावर्त्त

गांधारी का बचपन का क्या नाम था?
(क) पद्मजा

(ख) वाग्मी

(ग) रेणुका

(घ) शुभा

उत्तर:- शुभा

महाभारत युद्ध में प्रथम दिन कौरवों ने जिस व्यूह की रचना की थी उसका क्या नाम था?
(क) शृंगाटक

(ख) चक्र

(ग) सर्वतोमुख

(घ) मकर

उत्तर:- सर्वतोमुख

उन ऋषि का क्या नाम था जो वनवास के समय पांडवों के आश्रम पर शिष्यों सहित भोजन करने के लिए आए थे और द्रौपदी की रसोई में उस समय कुछ न था?
(क) विश्वामित्र

(ख) दुर्वासा

(ग) भरद्वाज

(घ) अत्रि

उत्तर:- दुर्वासा

राजा परीक्षित् की मृत्यु जिस सर्प के डसने से हुई थी उसका क्या नाम था?
(क) अश्वसेन

(ख) तक्षक

(ग) आस्तीक

(घ) कालिय

उत्तर:- तक्षक

किसके शंख का नाम देवदत्त था?
(क) श्रीकृष्ण

(ख) अर्जुन

(ग) युधिष्ठिर

(घ) भीष्म

उत्तर:- अर्जुन

भीमसेन के शंख का क्या नाम था?
(क) देवदत्त

(ख) पाञ्चजन्य

(ग) पौंड्र

(घ) अनंतविजय

उत्तर:- पौंड्र

शिखंडी को पुरुषत्व प्रदान करनेवाले का क्या नाम था?
(क) चित्ररथ

(ख) स्थूणाकर्ण

(ग) हिरण्याक्ष

(घ) परशुराम

उत्तर:- स्थूणाकर्ण

श्रीकृष्ण के पास जो गोप सैनिक थे उनका क्या नाम था?
(क) चतुरंग

(ख) नारायण

(ग) वार्ष्णेय

(घ) प्रलयंकर

उत्तर:- नारायण

स्वर्ग में अर्जुन पर जो अप्सरा आसक्त हो गई थी, उसका क्या नाम था?
(क) मेनका

(ख) उर्वशी

(ग) रंभा

(घ) घृताची

उत्तर:- उर्वशी

अज्ञातवास के समय द्रौपदी का क्या नाम था?
(क) कृष्णा

(ख) पांचाली

(ग) सैरंध्री

(घ) हिरण्याक्षी

उत्तर:- सैरंध्री

महाभारत युद्ध के समय द्रोणाचार्य को भुलावे में डालने के लिए भीमसेन ने जिस हाथी को मार डाला था उसका क्या नाम था?
(क) डिडिंभण

(ख) अश्वत्थामा

(ग) राजकर्मा

(घ) आशुतोष

उत्तर:- अश्वत्थामा

जनमेजय द्वारा किए गए प्रसिद्ध यज्ञ का क्या नाम था?
(क) राजसूय यज्ञ

(ख) सर्प यज्ञ

(ग) अश्वमेध यज्ञ

(घ) भूत यज्ञ

उत्तर:- सर्प यज्ञ

जरासंध के वध के पश्चात् श्रीकृष्ण को वहाँ से जो दिव्य रथ प्राप्त हुआ था, उसका क्या नाम था?
(क) ऋतज

(ख) सोदर्यवान्

(ग) अजित्

(घ) शृंग

उत्तर:- सोदर्यवान्

श्रीकृष्ण के सारथि का क्या नाम था?
(क) दारुक

(ख) वृषकेतु

(ग) वृषण

(घ) नील

उत्तर:- दारूक

उस विद्या का क्या नाम था जिसका प्रयोग कर महाभारत युद्ध में भीमसेन ने भगदत्त के हाथी को अपने वश में कर लिया था?
(क) गज वशीकरण

ख) अंजलिकावेध

(ग) मोहिनी

(घ) मदिरभा

उत्तर:- अंजलिकावेध

द्रौपदी ने भीमसेन से जो कमल पुष्प मँगवाए थे उनका क्या नाम था?
(क) नील पद्म

(ख) श्वेत पद्म

(ग) सौगंधिक

(घ) विघ्नहर

उत्तर:- सौगंधिक

चित्रसेन गंधर्व से लज्जाजनक पराजय के पश्चात् दुर्योधन ने जो व्रत किया था, उसका नाम क्या था?
(क) आमरण उपवास

(ख) विभूति द्वादशी

(ग) प्रायोपवेश

(घ) प्रदोष

उत्तर:- प्रायोपवेश

कर्ण ने महाभारत युद्ध में अपने सेनापतित्व के प्रथम दिन जिस व्यूह की रचना की थी, उसका क्या नाम था?
(क) मकर

(ख) शकट

(ग) क्रौंच

(घ) सर्वतोभद्र

उत्तर:- मकर

धृतराष्ट्र के उस सेवक का क्या नाम था, जिसे उन्होंने पांडवों को पुनः द्यूतक्रीड़ा हेतु बुलाने भेजा था?
(क) प्रातिकामी

(ख) संजय

(ग) आदित्य

(घ) पुरोचन

उत्तर:- प्रातिकामी

अज्ञातवास के समय ‘तंतिपाल’ किस पांडव का नाम था?
(क) युधिष्ठिर

(ख) नकुल

(ग) सहदेव

(घ) भीम

उत्तर:- सहदेव

उस वन का क्या नाम था जिसे जलाकर पांडवों ने वहाँ इंद्रप्रस्थ नगर बसाया था?
(क) काम्यक

(ख) द्वैत

(ग) खांडव

(घ) सौगंधिक

उत्तर:- खांडव

उस राक्षसी का क्या नाम था जिसने दो टुकड़ों में विभक्त शिशु जरासंध को एक में जोड़ दिया था?
(क) हिडिंबा

(ख) कामकंटकटा

(ग) पूतना

(घ) जरा

उत्तर:- जरा

महाभारत युद्ध के अंतिम दिन पराजित हो जाने के पश्चात् दुर्योधन जिस सरोवर में जा छिपा था उसका क्या नाम था?
(क) मानसरोवर

(ख) ब्रह्म सरोवर

(ग) पुष्पक सरोवर

(घ) द्वैपायन सरोवर

उत्तर:- द्वैपायन सरोवर

जिस बहेलिए के हाथों श्रीकृष्ण की मृत्यु हुई थी उसका क्या नाम था?
(क) हिरण्यधनु

(ख) निषध

(ग) जरा

(घ) सुषेण

उत्तर:- जरा

द्यूतक्रीड़ा हेतु कौरवों ने जो सभा (भवन) बनवाई थी उसका क्या नाम था?
(क) वैदूर्यसभा

(ख) सुधर्मा

(ग) तोरणस्फटिक

(घ) शुभेच्छु

उत्तर:- तोरणस्फटिक

अर्जुन की मृत्यु हो जाने पर उलूपी ने जिस वस्तु से उन्हें पुनः जीवित किया था उसका क्या नाम था?
(क) संजीवन मणि

(ख) दिव्य ओषधि

(ग) स्वर्ग-जल

(घ) नाग-बूटिका

उत्तर:- संजीवन मणि

उस नदी का क्या नाम था जिसमें कुंती ने अपने नवजात पुत्र (कर्ण) को लोक-लाज से बचने के लिए प्रवाहित कर दिया था?
(क) चर्मण्वती

(ख) अश्व नदी

(ग) गंगा

(घ) यमुना

उत्तर:- अश्व नदी

कौरवों द्वारा पांडवों को जिस लाक्षागृह में जलाकर मार डालने का षड्यंत्र रचा गया था, उसका क्या नाम था?
(क) शुभम्

(ख) भारत

(ग) श्रेयस्

(घ) भास्कर

उत्तर:- शुभम्

उस दानव का क्या नाम था, जो शूकर का रूप धरकर अर्जुन को मारने गया था और किरात वेशधारी शिव एवं अर्जुन ने जिसे मारा था?
(क) मय

(ख) मूक

(ग) विप्रचित्त

(घ) श्री

उत्तर:- मूक

उस स्वर्णमय सिंहासन का क्या नाम था, जो श्रीकृष्ण के लिए हस्तिनापुर की राजसभा में रखा गया था, जब वे पांडवों का दूत बनकर संधिवार्त्ता के लिए आए थे?
(क) जयंत

(ख) विजय

(ग) सर्वतोभद्र

(घ) ईश

उत्तर:- सर्वतोभद्र

श्रीकृष्ण के शंख का क्या नाम था?
(क) विजय

(ख) पाञ्चजन्य

(ग) उद्घोष

(घ) जलज

उत्तर:- पाञ्चजन्य

भीष्म पितामह का बाल्यावस्था का क्या नाम था?
(क) देवव्रत

(ख) वरुण

(ग) यौधेय

(घ) वत्स

उत्तर:- देवव्रत

अज्ञातवास के समय जब पांडव मत्स्य देश में राजा विराट के यहाँ रह रहे थे तो उस समय ‘कंक’ किस पांडव का नाम था?
(क) सहदेव

(ख) युधिष्ठिर

(ग) नकुल

(घ) भीम

उत्तर:- युधिष्ठिर

‘वृकोदर’ किस वीर का नाम था?
(क) श्रीकृष्ण

(ख) बलराम

(ग) जरासंध

(घ) भीमसेन

उत्तर:- भीमसेन

‘दामोदर’ किसका नाम था?
(क) श्रीकृष्ण

(ख) अर्जुन

(ग) नकुल

(घ) कर्ण

उत्तर:- श्रीकृष्ण

‘गुडाकेश’ किसका नाम था?
(क) बलराम

(ख) श्रीकृष्ण

(ग) युधिष्ठिर

(घ) अर्जुन

उत्तर:- अर्जुन

‘संकर्षण’ किसका नाम था?
(क) कर्ण

(ख) दुर्योधन

(ग) बलराम

(घ) भीष्म पितामह

उत्तर:- बलराम

‘चक्रपाणि’ किसका नाम था?
(क) जरासंध

(ख) अर्जुन

(ग) श्रीकृष्ण

(घ) शिशुपाल

उत्तर:- श्रीकृष्ण

‘वसुषेण’ किसका नाम था?
(क) युधिष्ठिर

(ख) कर्ण

(ग) श्रीकृष्ण

(घ) अर्जुन

उत्तर:- कर्ण

‘कृष्ण द्वैपायन’ किसका नाम था?
(क) श्रीकृष्ण

(ख) वसुदेव

(ग) वेदव्यास

(घ) बलराम

उत्तर:- वेदव्यास

‘भूमिञ्जय’ किस वीर का नाम था?
(क) धृष्टकेतु

(ख) अर्जुन

(ग) उत्तर

(घ) अभिमन्यु

उत्तर:- उत्तर

‘यूपकेतु’ किसका नाम था?
(क) सात्यकि

(ख) कृतवर्मा

(ग) भूरिश्रवा

(घ) अर्जुन

उत्तर:- भरिश्रवा

‘वेदिजा’ किसका नाम था?
(क) द्रौपदी

(ख) कुंती

(ग) गांधारी

(घ) सत्यवती

उत्तर:- द्रौपदी

निम्नलिखित में से ‘गंधकाली’ किसका नाम था?
(क) सत्यवती

(ख) बलंधरा

(ग) द्रौपदी

(घ) सुभद्रा

उत्तर:- सत्यवती

महाराज शांतनु के उस भाई का क्या नाम था, जो बाल्यावस्था में ही तपस्या करने वन में चले गए थे?
(क) प्रतीप

(ख) बाह्लीक

(ग) देवापि

(घ) सुरथ

उत्तर:- देवापि

इंद्रप्रस्थ के निर्माण के पश्चात् युधिष्ठिर ने जो यज्ञ किया था उसका क्या नाम था?
(क) अश्वमेध

(ख) वैष्णव

(ग) राजसूय

(घ) नाग

उत्तर:- राजसूय

महाभारत युद्ध में जिस व्यूह के अंतर्गत अभिमन्यु को घेरकर मारा गया था उसका क्या नाम था?
(क) शकट

(ख) चक्र

(ग) क्रौंच

(घ) सूचीमुख

उत्तर:- चक्र

महाभारत कालीन मेरु एवं मंदराचल पर्वत के मध्य स्थित नदी का क्या नाम था?
(क) शैलोदा

(ख) तमसा

(ग) गंगा

(घ) ब्रह्मपुत्र

उत्तर:- शैलोदा

उस युग का क्या नाम था, जिसमें महाभारत युद्ध हुआ था?
(क) त्रेतायुग

(ख) द्वापरयुग

(ग) सत्ययुग

(घ) कलियुग

उत्तर:- द्वापरयुग

उस तीर्थ का क्या नाम था, जहाँ स्नान करने से रुद्रलोक प्राप्त होता है?
(क) रुद्रावर्त्त

(ख) रुद्राणीरुद्र

(ग) रुद्रसर

(घ) रुद्रावास

उत्तर:- रूद्रावर्त्त

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *